बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जोहरा सहगल आज भी अपनी फिल्मों और बेमिसाल शख्सियत के लिए याद की जाती हैं, लेकिन फिल्मों में नाम कमाने से पहले भी जोहरा अपने फैसलों को लेकर चर्चा में थीं। जोहरा ने एक ऐसा फैसला लिया था जो उस दौर में न तो आम था और न ही समाज या उनके परिवार के लिए स्वीकार्य था। जोहरा ने भारत और पाकिस्तान के बंटवारे से पहले एक हिंदू युवक से शादी की थी। उनका नाम कमेश्वर सहगल था। वह उनसे उम्र में आठ साल छोटे थे। दोनों की मुलाकात उत्तराखंड के अल्मोड़ा में उदय शंकर द्वारा स्थापित डांस स्कूल में हुई थी। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जोहरा को कमेश्वर से पहली ही मुलाकात में प्यार हो गया। अपने 100वें जन्मदिन पर दिए एक इंटरव्यू में जोहरा ने बताया था कि 1940 में वह कमेश्वर से मिली थीं। वह इंदौर से आए हुए एक चित्रकार थे और उसी डांस स्कूल में ट्रेनिंग ले रहे थे। जोहरा ने ये भी कहा था, वो बहुत हैंडसम और टैलेंटेड थे। एक बर्मी झोपड़ी की पेंटिंग जो उन्होंने चावल और फंगस से बनाई थी, मुझे बहुत पसंद आई। उम्र में छोटे थे, लेकिन मेरे लिए उनके मन में भी वैसा ही भाव था। जोहरा पहले ही एक मशहूर डांसर बन चुकी थीं। वह कई देशों की यात्रा कर चुकी थीं और भारत की जानी-मानी क्लासिकल डांसर्स में गिनी जाती थीं। इसके बाद दोनों ने करीब दो साल एक-दूसरे को जाना और फिर 1942 में शादी कर ली। यह वह समय था जब देश में भारत छोड़ो आंदोलन चल रहा था। जोहरा ने बताया था, “हमने इलाहाबाद में कोर्ट मैरिज की थी। तब रेलवे लाइन और सड़कें बंद थीं, इसलिए हमारे साथ बस एक ही बाराती था।” बता दें कि जोहरा के लिए शादी करना आसान नहीं था क्योंकि वो एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार से थीं और उनके पति एक हिंदू थे। उस वक्त यह बात लोगों को चौंकाने वाली लगी थी। हाल ही में हटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में जोहरा की परनातिन और एक्ट्रेस आयशा रजा मिश्रा ने बताया था, उन्होंने (जोहरा) शादी करने का फैसला लिया, वो भी उस व्यक्ति से जो उनसे आठ साल छोटा था, हिंदू था और खुद वो एक कंजरवेटिव मुस्लिम परिवार से थीं। सोचिए उस दौर में किसी लड़की का अपने पिता से कहना कि मुझे प्यार हो गया है और मैं शादी करना चाहती हूं… और फिर बताना कि लड़का डांसर है, उम्र में छोटा है और दूसरे धर्म से है। ये हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ा कदम था। शादी के बाद जोहरा और कमेश्वर ने लाहौर में एक परफॉर्मिंग आर्ट्स संस्थान खोला जिसका नाम ‘जोरेश’ रखा गया। बता दें कि यह एक तरह से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल थी, लेकिन कुछ ही समय में इलाके में माहौल बिगड़ने लगा। जिसके बाद जोहरा और कमेश्वर को अपने बच्चे के साथ अचानक बंबई (अब मुंबई) जाना पड़ा। वहां दोनों पृथ्वी थिएटर से जुड़ गए। यहीं से जोहरा को एक्टिंग का असली मंच मिला। 2012 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जोहरा ने अपने पति को लेकर कहा था, वो हर काम में टैलेंटेड थे, आर्टिस्ट, होम्योपैथ, डांसर और कुक… लेकिन किसी एक में मशहूर नहीं हो पाए। कमेश्वर का निधन 1959 में हो गया था। वहीं, जोहरा ने लंबा जीवन जिया और 102 साल की उम्र में 2014 में उनका निधन हुआ। जोहरा ने आठ दशकों तक बॉलीवुड और ब्रिटिश सिनेमा में एक्टिंग की। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘नीचा नगर’, ‘अफसर’, ‘दिल से’, ‘वीर-जारा’, ‘सावरिया’, ‘चीनी कम’, और ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ शामिल हैं। जोहरा ने टीवी शो ‘द ज्वेल इन द क्राउन’, ‘तंदूरी नाइट्स’ और ‘अम्मा एंड फैमिली’ में भी काम किया।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
