रायसेन जिला मुख्यालय के रतनपुर से चिकलोद तक 26 करोड़ रुपए की लागत से बनी 35 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत खराब हो गई है। सड़क निर्माण को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन कई जगहों पर बनी पुलिया टूट चुकी हैं। शनिवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कहा- एमपीआरडीसी के अधिकारियों से बात करके जल्द ही पुलियों की मरम्मत कराई जाएगी और निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। निर्माण के समय से ही सड़क की गुणवत्ता पर उठते रहे सवाल यह सड़क एक बड़े परियोजना पैकेज का हिस्सा थी, जिसमें कुल चार सड़कों का निर्माण होना था। निर्माण के समय से ही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे, लेकिन इसके बावजूद एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। टूटी हुई पुलियों के कारण आए दिन हो रही वाहन दुर्घटनाएं टूटी हुई पुलियों के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय राहगीर दीपक थोरात और अंकित चंदेल ने बताया कि खराब सड़क के कारण रोजाना स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रायसेन में 26 करोड़ से बनी 35 किमी सड़क खराब:कई जगहों पर पुलिया टूटी; कलेक्टर बोले- जल्द कराई जाएगी मरम्मत
16
You can share this post!
