मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार इको कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में पिता, दो बेटों समेत 6 की मौत हो गई। जबकि पत्नी, बेटी गंभीर हैं। कार सवार दिल्ली से आगरा जा थे। हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के 3 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पिचक गया। काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे, फिर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर सभी को बाहर निकला। हादसे के बाद की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें लाशें और घायल सड़क पर पड़े हैं। घायल तड़प रहे हैं। एक युवक शव आगे की सीट पर फंसा दिख रहा। उसके दोनों हाथ बोनट पर हैं। मृतकों में 3 परिवारों के लोग हैं। एक परिवार आगरा जबकि दूसरा परिवार मध्यप्रदेश के मुरैना का रहने वाला है। वहीं तीसरा परिवार दिल्ली का रहने वाला है। आगरा के हरलालपुरा निवासी धर्मवीर, उनके दो बेटे रोहित और आर्यन की मौत हो गई। जबकि धर्मवीर की पत्नी सोनी और बेटी पायल की हालत गंभीर है। जबकि धर्मवीर के भांजे मुरैना जिले के बढ़पुरा हुसैन गांव के दो सगे भाई दलवीर उर्फ छुल्ले और पार्थ की भी जान गई है। वहीं छठा व्यक्ति रोहित का दोस्त दुष्यंत है। जो कि दिल्ली में रहता है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे की 3 तस्वीरें- SSP बोले- झपकी आने से हुआ हादसा
मथुरा SSP श्लोक कुमार ने बताया- शुरुआती जांच में पता चला है कि इको कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इको कार दिल्ली से आगरा जा रही थी। कार में 9 लोग सवार थे। 6 की मौत हो गई। घायल को आगरा रेफर किया गया है। कार किसकी थी, इसका पता किया जा रहा है। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज कराने को कहा है। रामायण पाठ का कराने गांव आ रहा था परिवार मौत की सूचना पर परिजन और धर्मवीर के भाई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया- भइया हर साल आगरा के बटेश्वर में रामायण का पाठ कराते हैं। रविवार से रामायण शुरू होने वाला था। उसी के लिए परिवार दिल्ली से आ रहा था। परिवार के सभी दिल्ली के समयपुर बादली में रहते हैं। वहां हलवाई का काम करते थे। सोमवार को रामायण संपन्न होने के बाद भंडारे का आयोजन होना था। भइया पिछले 10 साल से यहां रामायण कराते आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *