अनुपम खेर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ कल यानी कि 18 जुलाई को रिलीज हो रही है। सच्ची घटना पर आधारित यह दिल को छू जाने वाली फिल्म है। इस फिल्म में अनुपम खेर ने अभिनय भी किया है। अनुपम के अलावा फिल्म में शुभांगी दत्त, करण टैकर, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी की अहम भूमिका है। इस फिल्म की लेंथ 2 घंटा 39 मिनट है। दैनिक भास्कर ने इस फिल्म को 5 में से 4 स्टार की रेटिंग दी है। फिल्म की कहानी कैसी है? कहानी दिल्ली से लैंसडाउन (उत्तराखंड) तक की एक भावनात्मक यात्रा है। तन्वी (शुभांगी दत्त) एक ऑटिस्टिक बच्ची है, जिसे उसकी मां विद्या (पल्लवी जोशी) विदेश जाने से पहले उसके दादा कर्नल रैना (अनुपम खेर) के पास छोड़ जाती है। कर्नल रैना सेना से रिटायर हो चुके हैं और बहुत अनुशासित हैं। शुरुआत में उन्हें तन्वी की दुनिया समझ नहीं आती, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता बनता है। कहानी मोड़ तब लेती है जब तन्वी अपने शहीद पिता (करण टैकर) का एक वीडियो देखती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो चाहते थे कि एक दिन वे सियाचिन में तिरंगे को सलाम करें। यही सपना तन्वी भी देखने लगती है कि वह सेना में भर्ती होकर अपने पिता का सपना पूरा करेगी। इस सफर में एक और भावनात्मक मोड़ तब आता है जब एक आर्मी ऑफिसर मेजर श्रीनिवासन (अरविंद स्वामी) को पता चलता है कि कभी किसी अनजान व्यक्ति ने खून देकर उनकी जान बचाई थी। बाद में उन्हें ये जानकर झटका लगता है कि वो खून देने वाला और कोई नहीं बल्कि तन्वी के शहीद पिता थे। अब वही छोटी बच्ची सेना में आने का सपना देख रही है। ये बात उन्हें भीतर तक झकझोर देती है। स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है? शुभांगी दत्त ने अपना किरदार पूरे दिल से निभाया है। उन्होंने सिर्फ किरदार निभाया नहीं,बल्कि उसे जिया है। उनका हर इमोशन आपको अंदर तक छूता है। अनुपम खेर ने अपने किरदार को बड़े ही सच्चे और सादे तरीके से निभाया है। एक सख्त दादा कैसे धीरे-धीरे एक नन्ही बच्ची के साथ बदलता है। ये बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, नास्सर और आईन ग्लेन जैसे कलाकारों ने भी छोटी भूमिकाओं में असर छोड़ा है। फिल्म का डायरेक्शन और तकनीकी पक्ष कैसा है? अनुपम खेर का निर्देशन बहुत संतुलित और भावनात्मक है। उन्होंने इस फिल्म को बहुत ईमानदारी और दिल से बनाया है। लैंसडाउन (उत्तराखंड) की खूबसूरती और शांति को कैमरे ने बहुत ही शानदार तरीके से पकड़ा है। फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी लग सकती है, लेकिन इसी धीमापन में इसकी गहराई छुपी है। कुछ सबसे गहरे दृश्य बिना किसी डायलॉग के होते हैं। जैसे तन्वी जब पहली बार “दादू” कहती है, या जब श्रीनिवासन को एहसास होता है कि तन्वी ही उस शहीद की बेटी है जिसने उसकी जान बचाई थी। फिल्म में न कोई जोरदार डायलॉग हैं, न ही कोई बनावटी ड्रामा। बस सच्चाई, भावनाएं और बहुत प्यार है। जो दिल को छूती है। फिल्म का म्यूजिक कैसा है? एमएम कीरवानी का संगीत फिल्म की आत्मा को साथ लेकर चलता है। गाने दिल को छूते हैं और जरूरत से ज्यादा हावी नहीं होते। बैकग्राउंड स्कोर भी बिल्कुल सही मात्रा में है, न कम, न ज्यादा। फाइनल वर्डिक्ट, देखे या नहीं? यह फिल्म बताती है कि अगर आपके दिल में सपना सच्चा हो और हौसला हो, तो कोई भी रुकावट बड़ी नहीं होती।‘तन्वी: द ग्रेट’ सिर्फ ऑटिज्म या सेना की कहानी नहीं, बल्कि यह रिश्तों, सपनों, समझ और बदलाव की कहानी है। यह फिल्म आपको बेहतर इंसान बनने की याद दिला सकती है।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
