बैतूल जिले में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए। पहला हादसा इंदौर-नागपुर हाइवे (NH-47) पर देवगांव के पास हुआ। इंदौर से उड़ीसा जा रहे दिव्यांगों की सामग्री से भरे ट्रक के सामने अचानक गाय आ गई। उसे बचाने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 2 गंभीर घायल, सभी देवास के रहने वाले
हादसे में ट्रक चालक राहुल तलाया को मामूली चोट आई है। जबकि हेल्पर महेश ठाकुर और रामदेव को गंभीर चोटें आईं। तीनों घायल देवास निवासी हैं। एनएचएआई की मदद से घायलों को जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया गया। ट्रैफिक कुछ देर प्रभावित
देवगांव हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में ट्रैफिक सामान्य कर दिया गया। दोनों घटनाओं की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। मौके पर एनएचएआई और पुलिस की टीम पहुंची थी। दूसरा हादसा सपना के पास, बस कंडक्टर घायल
दूसरा हादसा बैतूल-भोपाल हाइवे पर सपना गांव के पास हुआ। एक ट्रक चालक की लापरवाही से सड़क किनारे लगा माइलस्टोन उखड़ गया। माइलस्टोन का टुकड़ा उड़कर सड़क किनारे खड़े बस कंडक्टर को जा लगा। उसे प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *