बीएमडब्ल्यू इंडिया ने आज (17 जुलाई) भारतीय बाजार में BMW 2 सीरीज ग्रैन कूपे का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। सेकेंड जेनरेशन कार मौजूदा मॉडल से बड़ी और नए फीचर्स से लैस है। इसमें सेफ्टी के लिए ट्रेक्शन कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए हैं। हालांकि नई 2 सीरीज में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जबकि पुराने मॉडल में ज्यादा पावरफुल 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता था। कंपनी का दावा है कि ये सिर्फ 8.6 सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी ने कार को 2 वैरिएंट- 218M स्पोर्ट और 218M स्पोर्ट प्रो में पेश किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 46.90 लाख रुपए रखी गई है। ये कंपनी की सबसे सस्ती कार है। इसकी बुकिंग और डिलीवरी शुरू कर दी गई है। इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज ए क्लास से है। एक्सटीरियर: शार्क-नोज डिजाइन के साथ 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील अपडेटेड 2 सीरीज ग्रैन कूपे को BMW ने नया शार्क-नोज डिजाइन दिया है, जो इसे स्पोर्टी बनाता है। गाड़ी में ब्लैक कलर की किडनी ग्रिल दी गई है, जो पहले से छोटी और स्टाइलिश है। इसमें ‘आइकॉनिक ग्लो’ फीचर है। यानी ग्रिल में खास तरह की लाइटिंग है जो इसे रात में और भी आकर्षक बनाती है। ग्रिल के दोनों तरफ LED DRL के साथ पतली एडैप्टिव LED हेडलाइट दी गई है। हेडलाइट्स में नीले रंग के एक्सेंट्स हैं, जो गाड़ी को प्रीमियम लुक देती हैं। वहीं, दोनों तरफ के बंपर पर बड़े एयर इनटेक दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है, जो बूट में जाकर मिलती है। राइडिंग के लिए इसमें 18-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं और फ्रेमलेस डोर ज्यादा प्रीमियम नजर आते हैं और कूपे जैसी फील देते हैं। रियर में पतली रैपअराउंड LED टेललाइट और स्पोर्टी टच के लिए बंपर पर काले रंग के एक्सेंट और लाल रिफ्लेक्टर दिए गए हैं। इंटीरियर: एम्बिएंट लाइटिंग और 430 लीटर का बूट स्पेस
2 सीरीज ग्रां कूपे के केबिन में सॉफ-टच मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दो केबिन थीम: ऑयस्टर (बैज) और मोका का विकल्प दिया गया है। डैशबोर्ड पर बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसमें एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। डैशबोर्ड पर फिजिकल बटन की संख्या कम कर दी गई है, जो इसे खास बनाते हैं। ध्यान खींचने के लिए इसमें सिल्वर असेंट और पूरी चौड़ाई तक फैली एम्बिएंट लाइटिंग स्ट्रिप दी गई है, जबकि एसी वेंट्स अच्छे से इंटीग्रेट किए गए हैं और इन्हें स्क्रीन के नीचे पोजिशन किया गया है। पीछे वाली सीट पर सभी पैसेंजर के लिए 3 एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं। पीछे की तरफ अतिरिक्त कंफर्ट के लिए कपहोल्डर के साथ सेंटर आर्मरेस्ट भी है। बूट स्पेस 430 लीटर का है। फीचर्स: 10.7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
BMW 2 सीरीज में कई मॉडर्न फीचर दिए गए हैं जिनमें एक 10.7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.24-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पीछे वेंट्स के साथ डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और क्रूज कंट्रोल शामिल है। इसमें एक केबिन कैमरा, एक वायरलेस फोन चार्जर, 12-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, एक हेड्स-अप डिस्प्ले और एक नई डिजिटल की जैसे फीचर भी दिए गए हैं। परफॉर्मेंस: 1.5-लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन
2025 बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.5-लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 140hp की पावर और 220Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जो गाड़ी को 0-100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 8.6 सेकेंड में पहुंचा देता है। इसकी टॉप स्पीड 225kmph है। सेफ्टी फीचर्स
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
