छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आईटीआई की पढ़ाई कर रहे कबड्डी चैंपियन छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रैक्टिकल परीक्षा में जाने के लिए जब उसका दोस्त उसे लेने घर पहुंचा तो छात्र को पंखे से लटका देख हैरान रह गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पूरा मामला गुरुर ब्लॉक के ग्राम अरमरीकला का है। मृतक छात्र साजन कुमार साहू (21) डंगनिया के आईटीआई का छात्र था। जो गांव के बच्चों को कबड्डी सीखा कर घर पहुंचा और फांसी लगा ली। सीलिंग फैन से लटकता मिला शव सनौद पुलिस के अनुसार आईटीआई में प्रैक्टिकल पेपर देने के लिए उसका दोस्त जब उसे बुलाने घर पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला। भीतर जाकर देखा तो साजन पंखे से गमछे के सहारे फांसी पर झूल रहा था। उसने घर के पलंग का सहारा लेकर सीलिंग पंखे में गमछा बांधा और आत्महत्या कर ली। माता-पिता मजदूरी करने गए थे गुजरात ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय साजन घर में अकेला था। उसका बड़ा भाई रायपुर में काम पर गया हुआ था। जबकि माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में गुजरात में थे। साजन घर का सारा काम खुद संभालता था और पढ़ाई भी करता था। वह कबड्डी खेल में माहिर था और इसी खेल से उसकी पहचान बनी थी। घटना के वक्त बंद थी घर की बिजली घटना के बाद परिजनों ने संदेह जताते हुए कहा कि, जिस गमछे से साजन ने फांसी लगाई वह उसका नहीं था। साथ ही घटना के वक्त घर की बिजली बंद थी और बाड़ी का दरवाजा खुला मिला। जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *