उज्जैन के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक शकील मोहम्मद पर लगे आरोप पर शनिवार को नया खुलासा हुआ है। आरोपी शिक्षक बच्चों के साथ बैड टच की घटना को भी अंजाम देता था। साथ ही खाने की चीजों को झूठा कर उन्हें खाने के लिए देता था। पूरा मामला ग्राम नागपुरा के सरकारी मिडिल स्कूल का है। स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने चाचा रोहित राठौर को पूरी बात बताई थी। इसके बाद रोहित ने झारड़ा थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने शिकायत के दौरान बताया था कि शिक्षक छात्रों पर कुरान पढ़ने का दबाव बनाता है। उसने देवी-देवताओं और भारत माता की तस्वीरें जला दीं। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। जिसके बाद महिदपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने शकील को निलंबित कर दिया था । बच्चे बोले- खाने-पीने की चीजों को झूठा कर देता था जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चूका है। शिक्षा विभाग के एडीपीसी गिरीश तिवारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक को लेकर जब बच्चों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षक शकील बच्चों को बैड टच करता था। साथ ही वे स्कूल में खाने-पीने की चीजों को झूठा और थूक कर खाने के लिए कहता था। तिवारी ने ये भी बताया कि आरोपी शिक्षक पर पहले भी इस तरह के आरोप अन्य जगह भी लगे थे। इससे पहले भी वो निलंबित हो चुका है। इसके बाद भी वो नहीं माना। अब आगे की कार्यवाही के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है। शिक्षा विभाग की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। सर ने हमारे सामने भगवान की तस्वीरें जलाईं रोहित ने अपनी शिकायत में बताया था कि, मेरा भतीजा शासकीय माध्यमिक विद्यालय नागपुरा में कक्षा छठवीं में पढ़ता है। बुधवार सुबह उसने स्कूल जाते समय बताया कि 11 जुलाई को शाम 4 बजे छुट्टी के बाद हमारे सामने शकील सर ने भारत माता की तस्वीर को जला दिया। फिर माता सरस्वती, गणेश जी और अन्य महापुरुषों की तस्वीरें तोड़ दीं। सर ने कहा कि किसी को बताई तो सभी को जान से खत्म कर दूंगा। कई बार क्लास में पढ़ाते समय शकील सर बोलते हैं कि कुरान पढ़ो। मैं नमाज पढ़ना और बोलना सिखाऊंगा। स्कूल के बाहर मिली थी अधजली तस्वीर रोहित अपने दोस्त लालचंद विश्वकर्मा को लेकर स्कूल पहुंचे। स्कूल के बाहर अधजली भारत माता की तस्वीर मिली। स्कूल के बाहर मौजूद बच्चों ने बताया कि शकील सर ने फोटो जलाए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक ने लसूड़िया मंसूर सहित अन्य जगहों पर रहते हुए भी ऐसे काम किए हैं। हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग मामले की खबर लगते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं ग्राम नागपुरा के ग्रामीणों ने भी थाने और संकुल प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। उसी दिन झारड़ा टीआई आनंद भाबोर ने शिक्षक शकील के खिलाफ भारत माता की तस्वीर जलाने, छात्रों को धर्म विशेष के प्रति प्रभावित करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था इसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। घटना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छात्र बोले- टीचर कुरान पढ़ने का दबाव बनाते हैं:उज्जैन के स्कूल में भारत माता, देवी-देवताओं की तस्वीर जलाईं उज्जैन के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक शकील मोहम्मद पर आरोप है कि वह छात्रों पर कुरान पढ़ने का दबाव बनाता है। शिक्षक ने देवी-देवताओं और भारत माता की तस्वीरें जला दीं। पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने शकील को निलंबित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
बच्चों को बैड टच करता था उज्जैन का आरोपी शिक्षक:खाने की चीजों को झूठा कर खिलाया; निलंबन से पहले भी लगे थे गंभीर आरोप
11
You can share this post!
