हिमाचल प्रदेश की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और शिमला की SDM ओशिन शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह किसी नंदिनी शर्मा नाम के फेसबुक अकाउंट से किए पोस्ट की वजह से ट्रोल हो रही हैं। इस अकाउंट पर ओशिन की फोटो लगी हुई है। इस अकाउंट से एक पोस्ट की गई। जिस पर ओशिन की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘कांवड़ से नहीं बेटा, किताबों से काबिलियत आती है।’ ओशिन की फोटो के नीचे शिमला अर्बन SDM लिखा हुआ है। पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर ओशिन शर्मा पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि ओशिन शर्मा का कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही। उनके नाम के कई फेक अकाउंट चल रहे हैं। इसके खिलाफ उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में ओशिन ने कहा- बिना जांच पड़ताल के किसी महिला व एक अधिकारी की ऐसे इमेज खराब नहीं करनी चाहिए। सच्चाई जानने के बाद ऐसे कमेंट करने चाहिए। फेसबुक पोस्ट, जिसकी वजह से ओशिन ट्रोल हुईं ओशिन को लेकर 3 सोशल मीडिया यूजर की प्रतिक्रियाएं… शिमला की SDM हैं ओशिन शर्मा
HAS अधिकारी ओशिन शिमला में SDM हैं। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। ओशिन सोशल मीडिया पर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। वह स्टूडेंट्स को कंपीटिटिव एग्जाम की तैयारियों से लेकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी बोलती हैं। इसके साथ ही, वह बेरोजगार युवाओं को HAS एग्जाम क्रैक करने के टिप्स भी बताती हैं। इसके अलावा, वह महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी देती हैं। SDM के नोटिस के बाद सुर्खियों में आईं
इससे पहले ओशिन शर्मा तब चर्चा में आई थीं, जब 2024 में धर्मपुर के SDM जोगिंदर पटियाल ने उन्हें नोटिस जारी किया था। उन पर काम में देरी और सही ढंग से कर्तव्य न निभाने को लेकर जवाबतलबी की गई थी। SDM ने नोटिस में प्रशासनिक और जनहित के कामों में देरी को लेकर नाराजगी जताई। उस समय ओशिन शर्मा मंडी के संधोल में तहसीलदार थीं। जवाबतलबी के बाद बदला गया विभाग
तहसीलदार संधोल के तौर पर राजस्व काम में लेटलतीफी के बाद सरकार ने उन्हें सितंबर 2024 में संधोल से हटा दिया और कार्मिक विभाग शिमला में रिपोर्ट करने को कहा। अक्टूबर 2024 में सरकार ने फिर ओशिन शर्मा को भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशालय में सहायक सचिव नियुक्त किया। अप्रैल 2025 में उन्हें एसडीएम शिमला शहरी लगाया गया। पूर्व विधायक से शादी, अनबन के बाद तलाक हुआ
साल 2020 बैच की HAS अधिकारी ओशिन शर्मा की शादी धर्मशाला से कॉलेज के दोस्त व BJP के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया से हुई थी। मगर, शादी के 3 महीने बाद ही दोनों में अनबन हो गई। इसके बाद ओशिन ने अपने पति पर सोशल मीडिया पर आकर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया। 2025 में विशाल नेहरिया दूसरी शादी कर चुके हैं।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
