जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में राछाभाटा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक और बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक सवार तीन लोगों में दो गंभीर रूप से घायल मिली जानकारी के अनुसार, HF डीलक्स बाइक पर सवार शिवा देवार (24), इंद्रजीत देवार (25) और महिला शिवानी देवार (29) नवागढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केरा रोड की ओर से शुक्ला ट्रेवल्स की एक बस आ रही थी। जब बस राछाभाटा में एक स्थान पर रुकी, उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सीधे बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक की पिछली सीट पर बैठी महिला शिवानी उछलकर सड़क पर जा गिरी। बाइक चला रहे शिवा देवार को गंभीर चोटें आई है। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। बाइक के बीच में बैठे इंद्रजीत देवार को मामूली चोटें आई हैं। बस के सामने का शीशा टूटा हादसे में बस के सामने का शीशा पूरी तरह टूट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर रही जांच सूचना मिलते ही नवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और बस ड्राइवर और मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *