कोरबा में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन के टक्कर से उसके सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं। डायल- 112 की टीम उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब ड्राइवर की तलाश कर रही है। यह घटना उरगा-चांपा मार्ग पर मड़वारानी के पास की है। मृतक की पहचान पीलू सहिस के रूप में हुई है। पीलू की पहचान करने वाली पूनम सहिस ने बताया कि करीब 15 साल पहले चांपा रेलवे स्टेशन के पास एक 8 वर्षीय बालक भटकता हुआ मिला था। 8 साल से बस्ती में रह रहा था पीलू बस्ती के लोगों ने उससे उसके माता-पिता का पता जानने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया। तब से वह बस्ती में ही रह रहा था।बस्ती के लोगों ने उसे पीलू नाम दिया। वह रोजी-मजदूरी करता और देर शाम बस्ती लौटता था। किसी भी घर में खाने-पीने की उसे छूट थी। ड्राइवर से मिली हादसे की जानकारी वह हमेशा सबकी बात मानता था। जब शुक्रवार की देर शाम तक पीलू नहीं लौटा, तो बस्ती के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तो तड़के एक वाहन चालक से हादसे की जानकारी मिली। बस्तीवासी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां मॉर्च्युरी में पीलू का शव रखा मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *