ग्वालियर में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक होटल के बाहर खड़ी कार को हटाने को लेकर होटल संचालक और एसआई प्रशांत शर्मा के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एसआई ने एक युवक को अपनी मर्सिडीज की बोनट पर लटकाकर करीब 200 मीटर तक घसीटा और फिर अचानक ब्रेक लगाकर सड़क पर पटक दिया। ये पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआई लाइन अटैच, सीएसपी को सौंपी गई जांच
गुरुवार शाम को हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने भी इस पर संज्ञान लिया है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने एसआई प्रशांत शर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। एसएसपी ने सीएसपी हिना खान को मामले की जांच सौंपी है। पुलिस घटना स्थल और उसके आसपास के 100 मीटर के एरिया में लगे CCTV फुटेज की जांच करेगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मी और होटल कर्मचारियों के बयान लिए जाएंगे। कार के शीशे तोड़ने पर बढ़ गया विवाद
घटना गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे की है, जब शहर में VIP मूवमेंट के चलते ट्रैफिक क्लियर करवाने के लिए एसआई प्रशांत शर्मा होटल ‘द ब्लीव’ के बाहर पहुंचे। यहां होटल संचालक शुभम भदौरिया के साथी अंकित जादौन की कार खड़ी थी। एसआई ने कार हटाने को कहा, इसी दौरान कार के पिछले शीशे के टूटने की बात सामने आई, जिससे विवाद बढ़ गया। अंकित जादौन का आरोप है कि एसआई ने उनकी कार का शीशा तोड़ा और जब उन्होंने कारण पूछा तो वो वहां से अपनी मर्सिडीज कार से निकलने लगे। अंकित और शुभम ने पीछा किया। आगे ट्रैफिक जाम में फंसी कार मिलते ही जब उन्होंने रोकने की कोशिश की, तब एसआई ने कार दौड़ा दी, जबकि अंकित बोनट पकड़कर खड़े थे। करीब 200 मीटर तक एसआई ने उन्हें घसीटा और फिर ब्रेक लगाकर सड़क पर गिरा दिया। इस दौरान अंकित को हाथ में चोटें आईं। वीडियो आने के बाद एसआई की सफाई
पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें एक युवक मर्सिडीज कार की बोनट पर लटका हुआ नजर आ रहा है और कार उसे तेजी से लेकर जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद एसआई प्रशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। उन्होंने सफाई दी कि वह वीआईपी ड्यूटी पर थे, कार उनके पिता की है और उन पर लगे सभी आरोप निराधार हैं। एसआई पर शराब के नशे में होने का आरोप
होटल संचालक शुभम भदौरिया का कहना है कि एसआई प्रशांत उस समय शराब के नशे में थे। उन्होंने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि होटल की गाड़ी तोड़ने की धमकी भी दी। शुभम ने यह भी संकेत दिए कि यह कोई पहली बार की घटना नहीं है, हो सकता है इसके पीछे कोई पुराना कारण भी रहा हो। राजनीतिक बैकग्राउंड से आते हैं एसआई शर्मा
जानकारी के मुताबिक एसआई प्रशांत शर्मा का परिवार राजनीतिक रूप से सक्रिय है। उनके परिजन भिंड जिले के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहे हैं और वे एक राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, शिकायतकर्ता अंकित एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का बेटा है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और इसे एएसपी कृष्ण लालचंदानी को सौंपा है। एएसपी ने बताया कि विवाद वीआईपी ड्यूटी के दौरान कार हटाने को लेकर हुआ था। फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
