इलॉन मस्क की कंपनी xAI ने 10 जुलाई को अपने सबसे पावरफुल AI मॉडल ग्रोक 4 को दुनिया के सामने पेश किया। मस्क ने इसे दुनिया का सबसे स्मार्ट AI बताया। उन्होंने कहा ग्रोक 4 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये किसी भी सब्जेक्ट में पीएचडी लेवल की समझ रखता है। ग्रोक को वीडियो जनरेशन के लिए भी ट्रेन किया जा रहा है। इस साल ग्रोक से बनाया गया दुनिया का पहला AI-जनरेटेड टीवी शो और अगले साल शायद पूरी AI-जनरेटेड फिल्म रिलीज हो जाएगी। वहीं मस्क का दावा है कि अगले साल तक ग्रोक नई टेक्नोलॉजीज और शायद 2 साल में नई फिजिक्स की खोज कर सकता है। मस्क बोले- ग्रोक को कार, रॉकेट जैसी चीजें बनानी होंगी इलॉन मस्क ने कहा AI की क्षमताओं को परखने के लिए अब पारंपरिक टेस्ट सवाल जैसे गणित, लॉजिक, या एकेडमिक बेंचमार्क्स पर्याप्त नहीं रह गए हैं। ग्रोक 4 इतना स्मार्ट हो गया है कि ये सवाल आसानी से हल कर लेता है। अब AI की असली परीक्षा वास्तविक दुनिया में होगी, जहां ये कुछ ठोस बनाए जैसे कार, रॉकेट, दवा और साबित करे कि वो काम करता है। उदाहरण ग्रोक 4 की 4 खासियतें: 1. फिजिक्स-लेवल कम्प्यूट पावर: AI मॉडल में इतनी कम्प्यूटिंग ताकत है कि वो जटिल फिजिक्स से जुड़े सिमुलेशन्स को चला सकता है, वो भी उसी स्तर पर जैसा बड़े-बड़े वैज्ञानिक और रिसर्चर्स करते हैं। यानी ये AI फिजिक्स के नियमों को समझकर और उनका इस्तेमाल करके रियल-वर्ल्ड जैसी सिमुलेशन्स बना सकता है। 2. एडवांस्ड रीजनिंग: जटिल गणित के सवाल हल कर सकता है और अपनी रीजनिंग प्रोसेस को समझा सकता है। ये रियल-टाइम टूल्स का इस्तेमाल करके प्रेडिक्शन्स करता है। डेमो में बेसबॉल की वर्ल्ड सीरीज में लॉस एंजिल्स डोजर्स को 21.6% जीतने का चांस बताया। इसने कई साइट्स को स्कैन किया और अपनी कैलकुलेशन से जवाब दिया। 3. हिस्टोरिकल रिसर्च: हिस्टोरिकल डेटा की रिसर्च करके इवेंट्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी के आधार पर टाइमलाइन बना सकता है। पब्लिक रिएक्शन्स को ट्रैक कर सकता है। 4. वॉइस एक्सपीरियंस: XAI ने नए और बेहद रियलिस्टिक वॉइस मॉडल्स लॉन्च किए है। जैसे ब्रिटिश एक्सेंट वाली “ईव”। ईव ने लाइव डेमो में डाइट कोक पर एक मजेदार ओपेरा गाया। 5. प्रोग्रामर्स की मदद: आप अपनी पूरी सोर्स कोड फाइल को क्वेरी एंट्री बॉक्स में कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं। ग्रोक 4 आपके लिए उसे ठीक कर देगा। यानी, ये प्रोग्रामिंग कोड को समझ सकता है, उसमें गलतियां ढूंढ सकता है, और उसे ठीक करने के सुझाव दे सकता है। असल दुनिया में इस्तेमाल 1. बिजनेस सिमुलेशन (वेंडिंग बेंच): ग्रोक 4 ने वेंडिंग मशीन बिजनेस सिमुलेशन में बाकी सभी मॉडल्स से बेहतर प्रदर्शन किया और दूसरों की तुलना में दोगुना नेट वर्थ बनाई। इसने रणनीतिक सोच और प्लानिंग दिखाई। वेंडिंग मशीन बिजनेस सिमुलेशन एक तरह का कंप्यूटर-आधारित टेस्ट या मॉडल है, जिसमें एक AI को वास्तविक दुनिया की तरह एक वेंडिंग मशीन बिजनेस चलाने का काम दिया जाता है। इसका मतलब है कि AI को वो सारे काम करने होते हैं, जो एक असली बिजनेस में किए जाते हैं। 2. बायोमेडिकल रिसर्च (आर्क इंस्टीट्यूट): ग्रोक 4 का इस्तेमाल लाखों एक्सपेरिमेंट लॉग्स को स्कैन करने और तेजी से हाइपोथेसिस जनरेट करने के लिए किया गया। इसने CRISPR से जुड़े रिसर्च को तेज किया। CRISPR एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो जीन एडिटिंग के लिए इस्तेमाल होती है। वैज्ञानिक किसी जीव के डीएनए को बहुत सटीक तरीके से काट-छांट सकते हैं। इसका मतलब है कि डीएनए के खास हिस्सों को हटाया, बदला या जोड़ा जा सकता है। 3. रेडियोलॉजी और फाइनेंस: चेस्ट X-रे को पढ़ने में ग्रोक 4 को सबसे बेहतर मॉडल माना गया। साथ ही, ये रियल-टाइम फाइनेंशियल डिसीजन-मेकिंग के लिए लाइव टूल्स और डेटा के साथ इस्तेमाल हो रहा है। 4. वीडियो गेम डेवलपमेंट: डेवलपर्स ने ग्रोक 4 API का इस्तेमाल करके सिर्फ 4 घंटे में एक पूरी तरह फंक्शनल 3D फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम बनाया। भविष्य में ग्रोक गेम खेलकर उनकी मजेदार बातें भी बता सकेगा। फ्यूचर प्लान: कोडिंग मॉडल और वीडियो जनरेशन फीचर लॉन्च 1. कोडिंग मॉडल्स: कुछ हफ्तों में एक तेज और स्मार्ट कोडिंग के लिए खास मॉडल आने वाला है। 2. मल्टीमॉडल AI: ग्रोक इमेज, वीडियो और ऑडियो समझने की क्षमता में सुधार लाएगा। 3. वीडियो जनरेशन: कंपनी 1 लाख से ज्यादा NVIDIA GB200 GPUs के साथ वीडियो जनरेशन मॉडल ट्रेन करेगी। अगले साल शायद पूरी AI-जनरेटेड फिल्म रिलीज हो जाएगी।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
