समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार इन दिनों सेलिब्रिटी कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि शो में आने से पहले उन्होंने कभी खाना नहीं बनाया था। हालांकि अब वे घर में किचन में हाथ बंटाने लगे हैं। ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में आपने खाना बनाया। इस सीजन में आपका अनुभव कैसा रहा? समर्थ- लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में आना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा। जब शुरुआत में आए थे, तो थोड़ी घबराहट थी, समझ नहीं आ रहा था कि कैसे क्या होगा, क्योंकि ये शो पूरी तरह से खाना बनाने पर आधारित था और मुझे तो खाना बनाना आता ही नहीं था। लेकिन धीरे-धीरे सीखते गए और मजा आने लगा। दर्शकों से बहुत प्यार मिला और अभिषेक और मेरी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। सबसे अच्छा अनुभव तब हुआ जब हमने घेवर और दाल बाटी बनाई वो सबको बहुत पसंद आई। शो में आने से पहले खाना बनाना आता था या यहीं आकर सीखा? अभिषेक- शो में आने से पहले हमें खाना बनाना बिल्कुल नहीं आता था। शुरुआत में तो हमने इसमें ज्यादा रुचि भी नहीं दिखाई। बस मस्ती कर रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा और हम दोनों इसको लेकर काफी सीरियस हो गए। हमें स्वाद की समझ भी आने लगी। हमारी जोड़ी को एक हफ्ते में तीन बार स्टार्स मिले और ये शो के इतिहास में पहली बार हुआ था। आप दोनों की बाकी किन जोड़ियों से अच्छी बनती है? समर्थ- यहां जितनी भी जोड़ियां हैं। हमारी सबके साथ अच्छी बनती है। किसी के साथ कोई खटास नहीं है। शुरुआत में लगा था कि एल्विश और करण कुंद्रा के साथ हमारी ज्यादा नहीं पटेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ हमारे उनके साथ भी अच्छे रिश्ते हैं। रूबिना के साथ भी हमारी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। शो में कई स्टार्स भी आए थे। उनके साथ कैसा अनुभव रहा? और आपको उनसे क्या-क्या कॉम्प्लिमेंट मिले, वो बताएं। अभिषेक- हां, शो में कई बड़े सितारे आए थे। अनुपम सर, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर सबका साथ बेहद खास रहा। लेकिन सबसे बड़ी बात ये थी कि अनुराग बसु सर को हमारा नाम पहले से पता था। जब उन्होंने हमें नाम लेकर बुलाया, तो वही पल हमारे लिए सबसे यादगार था। वो खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। जब भी आपके घरवाले यह शो देखते हैं तो क्या कहते हैं? समर्थ- जब भी घरवाले यह शो देखते हैं, तो वे बहुत खुश हो जाते हैं, खासकर अभिषेक के मम्मी-पापा। मेरी मम्मी को तो पहले से ही कुकिंग आती है, इसलिए उनके लिए यह कुछ नया नहीं है। बल्कि वह तो यहां आकर हरपाल जी को भी सलाह देने लगती हैं नहीं, ये ऐसे नहीं, ऐसे बनाना चाहिए। अभिषेक- हां, बिल्कुल सही कहा। जब भी मैं अपनी मम्मी को बताता हूं कि हमने शो में स्टार्स जीते हैं, तो वह पूछती हैं सच में? अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि मैं मम्मी से किचन में भी काम करवाने लगा हूं। अभिषेक और समर्थ, क्या आपने कभी शो में आने से पहले अपने घरवालों के लिए कुछ बनाकर खिलाया था? समर्थ- सच कहूं तो मैंने आज तक घर पर कुछ बनाकर नहीं खिलाया। मैं थोड़ा ज्यादा ही आलसी हूं और ज्यादातर समय लेटा ही रहता हूं। किचन से मेरा ज्यादा नाता नहीं रहा। अभिषेक- मैंने घरवालों के लिए चाय और मैगी जरूर बनाई है। मुझे मैगी बहुत पसंद है, इसलिए वही बनाता था और सबको खिलाता था। लेकिन जब करियर बनाने के लिए घर से बाहर गया, तब आटा गूंथना, खिचड़ी बनाना सब कुछ सीख लिया। हालांकि, जब फाइनेंशियली थोड़ा मजबूत हुआ, तो धीरे-धीरे वो सब फिर भूलने लगा। आप दोनों को एक-दूसरे के हाथ का क्या अच्छा लगता है? समर्थ- मुझे तो अभिषेक के हाथ का सिर्फ थप्पड़ ही अच्छा लगता है। अभिषेक- अरे, उस थप्पड़ ने तो इसका करियर ही बना दिया था। इसने खुद कहा था कि यार तेरे थप्पड़ को एक महीने के लिए करियर बना दिया। आपकी लाइफ में जब कोई लड़की आएगी, तो क्या उसके लिए कुछ खास बनाएंगे? समर्थ- अरे नहीं, अभी तो मैं अकेले ही रहना चाहता हूं। फिलहाल तो सिर्फ अपने लिए ही आटा गूंथ रहा हूं, किसी और के लिए नहीं। अभिषेक- जब भी मेरी वाइफ या गर्लफ्रेंड होगी, तो वो जो भी कहेगी, मैं सब कुछ बनाकर खिलाऊंगा। मुझे खाना बनाना अच्छा लगता है, खासकर अपनों के लिए।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
