हाल ही में तमिल फिल्म ‘वेट्टवम’ के सेट पर एक खतरनाक स्टंट के दौरान स्टंटमैन मोहनराज उर्फ राजू की दुखद मौत हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर से इंडस्ट्री में सेफ्टी की पोल खोलकर रख दी है। इस घटना को लेकर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स (AICWA) ने प्रेस रिलीज जारी करके कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही स्टंटमैन की सेफ्टी को लेकर कई मांगें रखी हैं। प्रेस रिलीज में ये भी बताया गया है कि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स ने जल्द ही अपनी मांगों को लेकर भारत के श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मिलेंगे। अपनी मुलाकात में वो सभी सिने वर्कर्स, खासकर के स्टंटमैन जैसी हाई रिस्क वाली भूमिकाओं में काम करने वालों के लिए एक नेशनल सेफ्टी कानून बनाने पर जोर देंगे। एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी और श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया को टैग करते हुए ऑल इंडिया सिने वर्कर्स की तरफ से कहा गया- ‘तमिल फिल्म वेट्टवम के एक खतरनाक स्टंट सीन के दौरान स्टंटमैन मोहनराज की दुखद मौत ने राष्ट्र की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। न केवल इसलिए कि एक व्यक्ति की जान चली गई, बल्कि इसलिए भी कि इसके बाद व्यवस्थित ढंग से मामले को छुपाया गया और चौंकाने वाली उपेक्षा की गई।। हालांकि, सेट से एक लीक वीडियो अब सामने आया है, जिससे साफ पता चलता है कि कैमरे पर लाइव स्टंट करते समय वेट्टूवम बिना किसी पर्याप्त सुरक्षा, मेडिकल बैकअप या सुरक्षा प्रोटोकॉल के थे, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। यह सिर्फ झूठ नहीं है बल्कि एक अपराध है।’ ऑल इंडिया सिने वर्कर्स ने आगे लिखा- ‘अधिकांश मामलों में, भारत में 90% से अधिक स्टंटमैन बिना बीमा के काम करते हैं, जबकि प्रोडक्शन हाउस मुट्ठी भर इंश्योर्ड प्रोफेशनल को दिखा झूठा दावा करते हैं कि पूरी इंडस्ट्री कवर है। हम अभिनेता अक्षय कुमार की सराहना करते हैं, जिन्होंने कुछ स्टंटमैन का बीमा करवाने के लिए व्यक्तिगत पहल की है हमें कुछ सवालों के जवाब चाहिए- इसके अलावा ऑल इंडिया सिने वर्कर्स ने स्टंटमैन की सेफ्टी को लेकर कई मांगें भी रखी हैं। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स ने ये भी आरोप लगाया है कि जब कोई जब कोई सुपरस्टार स्टंट करता है, तो वर्ल्ड क्लास सेफ्टी का इंतजाम किया जाता है। लेकिन जब कोई स्टंटमैन वही स्टंट करता है, तो सस्ते इंतजाम किए जाते हैं क्योंकि उनकी जान सस्ती मानी जाती है। उन्होंने कहा- ‘स्टंट कलाकार भारतीय फिल्मों के असली एक्शन हीरो हैं। ये वही लोग हैं जो इमारतों से कूदते हैं, कारों को दुर्घटनाग्रस्त करते हैं, हेलीकॉप्टरों से लटकते हैं, ताकि सितारे पर्दे पर चमक सकें। फिर भी, उनके जीवन को नजरअंदाज कर दिया जाता है, उनकी इंजरी को छिपाया जाता है, और जब त्रासदी आती है तो उनके परिवारों के पास कुछ भी नहीं बचता। हर साल, कई स्टंटमैन सेट पर मारे जाते हैं। जीवन भर के लिए अपंग हो जाते हैं। जल जाते हैं, लकवाग्रस्त हो जाते हैं, या मानसिक और शारीरिक रूप से जख्मी हो जाते हैं। और फिर भी, कोई नेशन वाइड सेफ्टी कानून मौजूद नहीं है। कोई अनिवार्य बीमा योजना लागू नहीं है, और प्रोड्यूसर, चैनलों और प्रोडक्शन हाउस पर कोई जवाबदेही तय नहीं की जाती है। इंडियन इंडस्ट्री अपने वर्कर्स के खून से नहीं बन सकता। हर स्टंटमैन की जान कीमती है, सिर्फ एक स्टार की ही नहीं।’ बता दें कि 13 जुलाई को सुबह तमिलनाडु के नागपट्टिनम में आर्या और निर्देशक पा.रंजीत की अपकमिंग फिल्म ‘वेट्टवम’ की शूटिंग चल रही थी और गाड़ी से एक स्टंट सीन को फिल्माने के दौरान स्टंटमैन मोहनराज की जान चली गई।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
