बालाघाट जिले में शनिवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। लांजी के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में फिर से नक्सली गतिविधि देखी गई। लांजी अनुविभाग के घिरी मुरूम जोनापाठ क्षेत्र में यह मुठभेड़ करीब 15 मिनट तक चली। एएसपी आदर्शकांत शुक्ल ने बताया कि दोनों तरफ से फायरिंग की गई। फिलहाल फायरिंग रुक गई है। सुरक्षाबल क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं। 14 जून को मुठभेड़ में 4 ईनामी नक्सली मारे गए थे इससे पहले 14 जून को जिले के रूपझर थाना अंतर्गत सोनेवानी चौकी के पचामा दादर-कटेझिरिया जंगल क्षेत्र में हॉकफोर्स, जिला पुलिस बल, कोबरा और सीआरपीएफ के सुरक्षाबलों ने चार ईनामी नक्सलियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सली जीआरबी डिवीजन में एसीएम स्तर के नक्सली थे। पुलिस ने मुठभेड़ में नक्सली रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी, तुलसी उर्फ, रवि और नक्सली सुमन को मार गिराया था। ये खबर भी पढ़ें… तीन महिला समेत चार नक्सलियों का एनकाउंटर बालाघाट में पुलिस ने एक मुठभेड़ में तीन महिला समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ शनिवार दोपहर में बिठली पुलिस चौकी क्षेत्र के पचामा दादर के जंगल में हुई। पूरी खबर पढ़ें…
बालाघाट के जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़:15 मिनट तक चली फायरिंग, एएसपी बोले- सर्च ऑपरेशन जारी
11
You can share this post!
