विदिशा के गल्ला मंडी क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी दुकान का शटर उठाकर अंदर घुसा था और करीब 50 कट्टी गेहूं चुराने की कोशिश कर रहा था। घरवालों ने उसे देख लिया और मौके पर ही पकड़ लिया। परिजनों के अनुसार, युवक के पास चाकू भी था और उसने डराने की कोशिश की कि नहीं छोड़ा तो हमला कर देगा। उसके पास एक बिना नंबर की हीरो होंडा बाइक भी थी, जिसे वह अपना बता रहा था। पकड़े जाने पर उल्टा बयान दिया, फिर कबूल किया
स्थानीय लोगों ने जब पूछताछ की तो युवक ने कहा कि चोरी वह नहीं, कोई और कर रहा था और वह तो उसे पकड़ने आया था। हालांकि किसी ने उसकी बात नहीं मानी और उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ में उसने खुद को करैयाखेड़ा रोड निवासी बताया। इलाके में पहले भी चोरियां हो चुकी हैं
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी पास की दुकान से ऑयल की दो बड़ी कैन चोरी हुई थीं, जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। लगातार हो रही चोरियों को लेकर लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *