मध्यप्रदेश में दमखम दिखाने समाजवादी पार्टी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। जुलाई 2027 में संभावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने काम शुरू कर दिया है। भोपाल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा- 2028 में मप्र में विधानसभा के चुनाव होने हैं। लेकिन, उससे पहले 2027 में नगरीय निकायों के चुनाव होने हैं। इसे हम सेमीफाइनल मानकर काम करना शुरू करें। हमें नगरीय निकायों में कार्यकर्ताओं को चुनावी हिसाब से तैयारी करने के लिए काम करना चाहिए। बैठक में प्रदेश प्रभारी और यूपी के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, राष्ट्रीय सचिव सूफियान कुरैशी, सत्येन्द्र यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। शहरों और कस्बों में करप्शन का अंबार
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकायों, नगर निगम से लेकर नगर परिषदों में भारी भ्रष्टााचार मचा हुआ है। शहरों, कस्बों की गलियों में कचरा भरा नजर आता है। रोड बनाने से लेकर तमाम निर्माण कार्यों में कमीशन खोरी हुई है। सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में ऐसे भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाने के लिए मुहिम शुरू करनी चाहिए। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा- दो दिवसीय बैठक में पिछले एक साल के कामों की समीक्षा हुई है। संगठन विस्तार को लेकर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई है। मप्र में भाजपा की सरकार में भ्रष्टचार का व्यापार चल रहा है। चाहे ट्रांसफर हो, चाहे माइनिंग की नीति हो सब में भ्रष्टाचार हो रहा है। पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। बूथ स्तर तक कैसे पार्टी मजबूत हो उसपर रणनीति बना रहे हैं। आज केवल प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा हुई है। 20 जुलाई को जिला अध्यक्षों की बैठक होगी। मप्र में 21 साल से जो लगातार घोटाले हो रहे हैं उन सबके लिए समाजवादी पार्टी लड़ाई लड़ेगी। सारे घोटालों को उजागर करने पर चर्चा होगी। एक अगस्त को विधानसभा का घेराव कार्यक्रम रखा है। जिसमें सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर से कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम जनता शामिल होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *