दतिया में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर शिकंजा कसते हुए खाद्य विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पीतांबरा मंदिर मार्ग और शहर के प्रमुख बाजारों में सात दुकानों पर छापेमारी कर 19 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। ये सिलेंडर होटल, टी स्टॉल और फूड स्टॉल जैसी व्यवसायिक जगहों पर अवैध रूप से उपयोग हो रहे थे। संयुक्त कार्रवाई कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन और एसडीएम संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। जिला आपूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पंकज करोरिया, राजेश जाटव और पुलिस बल शामिल था। टीम ने मां पीतांबरा रोड और झांसी चुंगी क्षेत्र में अवध फूड, जय मां पीतांबरा प्रसाद भंडार, अनाड़ी होटल, नेपाली मोमोज, गोपी टी स्टॉल, गुरू माता मिष्ठान भंडार और नाश्ता सेंटर पर छापेमारी की। इनसे अलग-अलग मात्रा में घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें कई आंशिक रूप से भरे हुए थे। गैस भट्टी और रेगुलेटर भी जब्त
एक ठेलेवाले के पास से टीम ने गैस भट्टी, तीन रेगुलेटर और पाइप भी जब्त किया। सभी मामलों में मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत केस दर्ज कर मामले को कलेक्टर न्यायालय में भेजा गया। आगे भी जारी रहेंगी ऐसी कार्रवाई
एसडीएम संतोष तिवारी ने बताया कि घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *