मैहर के मां शारदा देवी मंदिर को लेकर एक भ्रामक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो को वायरल करने वाले आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी निवासी प्रियांशु गुप्ता (18) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया आईडी की यूआरएल लिंक से लोकेशन ट्रेस एसपी ने बताया कि सुधीर अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। सोशल मीडिया आईडी की यूआरएल लिंक को साइबर सेल में जांच के लिए भेजा। साइबर सेल ने आरोपी की लोकेशन सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में ट्रेस की। AI के माध्यम से वीडियो बनाना सीख रहा था आरोपी पूछताछ में आरोपी प्रियांशु ने बताया कि वह AI के माध्यम से वीडियो बनाना सीख रहा था। उसने मां शारदा मंदिर की फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स, शेयर और लाइक बढ़ाने के लिए पोस्ट किया था। प्रियांशु अभी पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता दिनेश गुप्ता किराने की दुकान चलाते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 192, 299, 353(1)BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *