खंडवा जिले के मांधाता थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे 15 साल की एक छात्रा के साथ रेप हुआ। पीड़िता की दादी को पता चला तो अगले ही दिन उन्होंने 40 किमी दूर थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई। कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। दैनिक भास्कर की टीम शुक्रवार को खंडवा जिले में रेप पीड़िता के घर पहुंची। पीड़िता और उसके परिजन से बात की। साथ ही हम उस स्कूल भी गए, जहां रेप पीड़िता पढ़ती है। वहां की महिला टीचर से बात की। साथ ही हमने पीड़िता के गांव जाने से पहले खंडवा के 3 से 4 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का हाल भी जाना। हम जितने भी स्कूल गए। सभी की हालत जर्जर थी। स्टूडेंट्स के टॉयलेट जाने की व्यवस्था नहीं थी, इसीलिए ज्यादातर छात्राएं भी स्कूल के आसपास खुले में शौच जाने को मजबूर दिखीं। क्या आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने की साजिश पहले से रची थी या खुले में शौच की मजबूरी भी इसके पीछे एक बड़ी वजह है? इस रिपोर्ट में पढ़िए… दादी बोली- घटना वाले दिन से हमारी बच्ची डरी हुई है
सबसे पहले हम पीड़िता के घर पहुंचे। कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली 15 साल की पीड़िता अपने दादी और दादा के साथ रहती है। बचपन में ही मां की मौत हो गई थी। पिता शराबी है। दूसरी शादी कर अन्य गांव में रहने लगा है। उसे घर-परिवार से कोई मतलब नहीं है। घर पहुंचने पर सबसे पहले हमारी बात पीड़िता की दादी से हुई। दादी ने अपनी पोती को बुलाया और कहा इसी के साथ रेप हुआ है। ये उसी दिन से डरी हुई है। न कुछ खा रही है, न ही पी रही है। ये पैर से हल्की दिव्यांग है। इसके साथ रेप करने वाले को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पीड़िता बोली- जबरन कपड़े उतारे, बोला इंदौर ले जाकर मारूंगा
हमने पीड़िता से बात की। घटना का जिक्र करते वक्त उसकी आवाज कांप रही थी। उसने कहा, मैं सुबह स्कूल गई थी। 2 बजे लंच हुआ। मैं टॉयलेट के लिए स्कूल के पीछे गई और उसने मुझे उठा लिया। मेरा मुंह दबा कर नहर की तरफ ले गया। जबरदस्ती मेरे कपड़े उतारे और मेरे साथ रेप किया। कपड़े उतारते वक्त जब मैंने उसका विरोध किया तो बोला तुझे गायब कर दूंगा। किसी को कुछ बताया तो इंदौर ले जाकर मार डालूंगा। मैं चीख रही थी लेकिन वो मुझे स्कूल से नहर किनारे इतना दूर ले गया था कि मेरी आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। मैं स्कूल के पीछे शौच करने इसलिए गई थी, क्योंकि स्कूल के शौचालय जर्जर हैं। एक अन्य शौचालय है वो थोड़ा ठीक है, लेकिन उसमें हमेशा ताला लगा रहता है। अभी पुलिस के पकड़ने के बाद पता चला है कि जिसने मेरे साथ ये किया है उसका नाम बंशी है और पड़ोस के किसी गांव में रहता है। मैंने पहले उसे कभी नहीं देखा, न ही उसे जानती हूं। दादी बोली- दरिंदे को फांसी होनी चाहिए
पीड़ित छात्रा की दादी ने कहा, मुझे घटना की जानकारी शाम 5 बजे लगी। जब उस दरिंदे ने मेरी पोती के साथ रेप करने के बाद उसे धमका कर छोड़ दिया था। वो लड़खड़ाते हुए वापस स्कूल की तरफ आ रही थी, तभी गांव के ही एक लड़के ने उसकी हालत देखी और स्कूल टीचर को बताया। इसके बाद वो मेरे पास आया और मुझे जानकारी दी। दादी ने कहा- मेरे पति मजदूरी करने दूसरे गांव जाते हैं। वो घर पर नहीं थे। हम गरीब लोग हैं। हमारे पास थाने तक जाने के लिए कोई साधन नहीं था। अगले दिन मेरे पति ने किसी तरह एक गाड़ी की व्यवस्था की। दादी के मुताबिक, हमने 40 किमी दूर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस आधे बने घर में हम रह रहे हैं वो पीएम आवास में मिला है। हमारे पास रहने के लिए घर तक नहीं। हम सरकार से कुछ नहीं चाहते। बस उस दरिंदे को फांसी होनी चाहिए। स्कूल के टॉयलेट में गेट-छत नहीं, सीट में मिट्टी भरी
पीड़ित छात्रा के परिजनों से बात करने के बाद हम उस स्कूल पहुंचे जहां छात्रा पढ़ती है। खिड़की से देखने पर पता चला स्कूल में बच्चे बैठे हुए हैं। एक पुरुष और एक महिला शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। हम स्कूल के पास बने शौचालय की तरफ बढ़े। इसकी हालत बदतर थी। उसमें गेट नहीं दिखा। पूरी तरह जर्जर और टॉयलेट सीट में मिट्टी भरा नजर आया। ऊपर छत भी नहीं थी। हम इसका वीडियो बना ही रहे थे तभी स्कूल के एक शिक्षक बाहर आए और कहा कि स्कूल के प्रभारी पुलिस चौकी करौली गए हुए हैं। स्कूल में हम ही हैं बताइए। उन्होंने कहा- स्कूल में टॉयलेट है। पानी की भी व्यवस्था है, लेकिन यहां बच्चे गांव के हैं। उनको बाहर ही जाना पसंद है। वो बच्ची छुट्टी मांग कर स्कूल के पीछे टॉयलेट के लिए चली गई थी। बालक वाले टॉयलेट क्षतिग्रस्त हैं। बालिका मिडिल स्कूल में पढ़ती है, उसकी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त है। इसलिए माध्यमिक शाला के सभी विद्यार्थियों को प्राथमिक शाला में ही बैठाया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद टॉयलेट साफ कराया
हमने देखा कि जिस ‘ठीक’ टॉयलेट की बात टीचर कर रहे हैं वो माध्यमिक शाला की बिल्डिंग के बगल में है। मामला सामने आने के बाद वहां सफाई कराई गई है। एक बाल्टी में पानी भी भर कर रख दिया गया है। दरअसल ये वही टॉयलेट है, जिसके बारे में छात्रा ने कहा कि इस पर हमेशा ताला लगा रहता है। इसी बीच हमारी नजर एक अन्य टॉयलेट पर पड़ी जो प्राथमिक शाला के पास ही है। टॉयलेट सीट में मिट्टी भरी थी, दरवाजा गायब था, पानी की सप्लाई भी नहीं थी और हालत जर्जर। महिला शिक्षक बोलीं- मुझे टॉयलेट को लेकर दिक्कत नहीं
स्कूल की महिला शिक्षक ने पहले कैमरे पर बात करने से मना किया। अन्य शिक्षक को बुलाया। तमाम कोशिशों के बाद उन्होंने हमसे बात की। उन्होंने कहा, बच्चे गांव के हैं। उन्हें बरसों से बाहर शौच करने की आदत है। हम समझाते भी हैं, लेकिन वो नहीं समझते। उन्होंने कहा- बालिकाओं के लिए मिडिल स्कूल में एक टॉयलेट है। मुझे टॉयलेट को लेकर कोई दिक्कत नहीं होती है। उसमें ताला नहीं लगता रहता। जबकि गांव के कुछ अन्य छात्रों ने बताया कि टॉयलेट में ज्यादातर समय ताला लगा रहता है। इसके बाद हम खंडवा वापस आते समय अन्य गांवों के स्कूलों तक पहुंचे। उन स्कूलों के टॉयलेट के हालात भी बदतर ही दिखे। इस खबर पर आप अपनी राय दे सकते हैं… इलाके के तीन अन्य स्कूलों की हालत भी जानिए… मासलाय गांव: शौचालय पर ताला, पानी भी नहीं
दोपहर 3.30 बजे हम मसलाय गांव के सरकारी स्कूल में पहुंचे। स्कूल रोड किनारे ही बना हुआ है। बच्चों के पढ़ने की आवाज बाहर तक आ रही है। स्कूल के पास ही शौचालय बना है। बालकों के लिए अलग और बालिकाओं के लिए अलग। पेशाब घर खुले दिखे, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा था। वहीं स्कूल के शौचालय पर ताला लगा दिखा। शौचालय के वीडियो बना ही रहे थे कि स्कूल के प्रधान प्रभारी रामपाल सिंह बाहर आए। उन्होंने कहा, स्कूल के पीछे से अगवा कर छात्रा से दुष्कर्म की जानकारी हमें लगी है। वहां के प्रधान पाठक ने पुलिस से शिकायत दर्ज की है। स्कूल के जो शौचालय जर्जर हैं वो गांव वालों ने ही किए हैं। उनको देखरेख करनी चाहिए। टीचर तो 4.30 के बाद घर चले जाते हैं। प्रभारी बोले- गांव वाले यूज करने लगते हैं इसलिए बंद कराया
हमारे स्कूल की बात तो ये है कि यहां वाटर लेवल कम है। ट्यूबवेल कम समय (5-10 मिनट) तक ही चलता है। इसीलिए शौचालयों में पानी की सप्लाई नहीं है। हम आखिर में बाल्टी से भरवाकर वहां पानी डलवा देते हैं। शौचालय पर ताला क्यों लगा है? इसका जवाब देते हुए स्कूल प्रभारी ने कहा, अभी बच्चे केवल यूरिन के लिए जाते हैं। शौचालय जाने की अभी जरूरत नहीं पड़ती है, इसलिए ताला लगवा दिया है। अभी 3.30 बजे ताला डलवाया है। क्या है बच्चे भूल जाते हैं, फिर यहां गांव वाले इसे यूज करने लगते हैं इसलिए 3 बजे के बाद इसे बंद कर देते हैं। आगे अपना दु:ख बताते हुए स्कूल प्रभारी रामपाल सिंह ने कहा कि प्राइमरी और मिडिल स्कूल में मेंटेनेंस के लिए कोई चौकीदार या स्वीपर नहीं होता। सभी काम प्रभारी को ही करने और कराने पड़ते हैं। इसके लिए अलग से कोई फंड भी नहीं है। स्कूल का 10 हजार रुपए साल भर का फंड आता है। उसी से स्कूल के तमाम खर्च उठाने पड़ते हैं। करौली गांव: टॉयलेट गंदा, इसलिए बाहर जाने को मजबूर
मासलाय गांव के स्कूल के बाद हम करौली गांव के मिडिल स्कूल पहुंचे। इसी स्कूल बिल्डिंग के अतिरिक्त कक्ष में पुलिस चौकी भी बनाई गई है। छुट्टी का वक्त है। स्कूल के सामने मैदान में छात्र और छात्राएं खेलते दिखे। पूछने पर बताया कि हमारे शौचालय पुलिस चौकी के पीछे बने हुए हैं। शौचालय देखने पर किसी खंडहर से कम नहीं लगते। इनमें पानी की सप्लाई की भी कोई व्यवस्था नहीं दिखी। टॉयलेट सीट मिट्टी से पटी हुई है। हम टॉयलेट के पास खड़े ही थे कि स्कूल के कुछ बच्चे आए। युवराज सोलंकी ने कहा, सर हमारी यही अपेक्षा है कि हमारे स्कूल के शौचालय को सही कराया जाए। जब स्कूल में हमें शौचालय जाना होता है तो हमें कई किमी दूर घर जाना पड़ता है। दूसरी तरफ छात्राओं का शौचालय है। कुछ छात्राएं हमें वहां लेकर गईं। राशि नाम को लड़की ने बताया कि यहां टॉयलेट रूम बहुत गंदा है और टूटा-फूटा है। इतनी गंदगी रहती है, फिर भी कोई साफ नहीं करता। हम टॉयलेट के अंदर नहीं गए तो राशि ने हमारा फोन लेकर टॉयलेट के अंदर का वीडियो रिकॉर्ड कर हमें दिया। स्कूल प्रभारी रचना ने कहा, हमारे यहां टॉयलेट है। मैं भी वहीं जाती हूं। बालिका शौचालय अच्छा है। थोड़ी सफाई करानी है। पानी की समस्या है। पानी बाल्टी में लेकर जाना पड़ता है बस। यहां टाॅयलेट साफ करने वाले भी मिलते नहीं हैं। अभी किसी मजदूर से बोलकर सफाई करवाएंगे। रेवाड़ा गांव: टूटी टॉयलेट सीट, न फर्श, न दरवाजे
रेवाड़ा प्राथमिक स्कूल के हालात भी हमें अन्य स्कूलों की तरह ही मिले। शाम 4.40 बज चुके थे। छुट्टी हो चुकी थी। स्कूल में कोई भी मौजूद नहीं था। इस स्कूल की बाउंड्री के अंदर जाकर हम टॉयलेट तक पहुंचे। टॉयलेट के हालात बद से बदतर थे। पेशाब घर में न छत थी, न फर्श और न ही पानी की कोई व्यवस्था। अंदर फिट की गई टॉयलेट सीट टूटी दिखी। इसके बगल में दो अन्य टॉयलेट बने हुए हैं। ये भी जर्जर नजर आए। अंदर गंदगी भरी पड़ी थी। एक टॉयलेट सीट तो मल से ढंकी हुई दिखी। इसमें भी दरवाजा नहीं था। वहीं एक अन्य टॉयलेट में दरवाजा दिखा तो कुंडी गायब थी। प्रशासन का तर्क- शौचालय नहीं है रेप का कारण
जिला शिक्षा अधिकारी प्यार सिंह सोलंकी ने कहा, जिस स्कूल के पास रेप की घटना हुई वहां बालक शौचालय का गेट कुछ ग्रामीणों ने तोड़ दिया है। स्कूल में बालिका शौचालय है। इस घटना के पीछे शौचालय कोई वजह नहीं है। शौचालय तो सभी स्कूलों में है, बाकी अन्य स्कूलों में भी बालिका शौचालय हमारी प्राथमिकता रहती है। अगर कहीं कोई अव्यवस्था है तो हम उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल के पीछे से छात्रा अगवा, झाड़ियों में रेप खंडवा में स्कूल के पास से 8वीं की छात्रा का अपहरण कर रेप हुआ। दुष्कर्म के आरोपी को मांधाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मन सिंह उर्फ मान सिंह (22) को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। उस पर 3 महीने पहले छेड़छाड़ का एक केस दर्ज हुआ था, जिसमें वो जमानत पर चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
