भोपाल में हुए रेप और ब्लैकमेलिंग केस का मुख्य आरोपी फरहान पीड़िता को दूसरी लड़कियों के साथ किए रेप के वीडियो दिखाकर कहता था कि तेरे साथ भी ऐसा ही करूंगा। ये खुलासा पुलिस की चार्जशीट से हुआ है। दरअसल, इस केस में अब तक तीन चालान पेश हो चुके हैं। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मुख्य चालान के साथ पूरक चालान भी पेश किया है। चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि जिस पीड़िता ने सबसे पहले फरहान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसे फरहान ने कहा था कि वह पुलिस से शिकायत न करे। फरहान उसे एक एफिडेविट देने को तैयार था। इसमें वो लिखने वाला था कि आगे से उसके साथ रेप नहीं करेगा। बता दें कि 12 अप्रैल को एक युवती ने भोपाल के बागसेवनिया थाने में रेप और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद 13 अप्रैल को फरहान को गिरफ्तार किया। इसके बाद एक-एक कर 6 आरोपी गिरफ्तार हुए। इस मामले में अबतक 5 लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है। शुरुआती जांच से लेकर गवाहों के बयान, डिजिटल सबूतों और मेडिकल रिपोर्ट तक, पुलिस की चार्जशीट में फरहान ही मुख्य आरोपी है। पढ़िए रिपोर्ट… अब सिलसिलेवार जानिए तीनों चार्जशीट के बारे में… ​​रेप कर बोला- फिर नहीं मिली तो बदनाम कर दूंगा
बागसेवनिया थाने में ही सबसे पहले दो सगी बहनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक महीने की जांच के बाद 11 जून को मुख्य आरोपी फरहान खान और साहिल खान के खिलाफ चालान पेश किया। 57 गवाहों की लिस्ट के साथ 240 पेज का ये चालान विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) नीलम मिश्रा की अदालत में पेश हुआ। इस चालान के साथ पुलिस ने पीड़िताओं की मेडिकल रिपोर्ट और अहम दस्तावेज भी पेश किए। दोनों आरोपियों की पेशी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई। इस चालान में पुलिस ने बताया कि फरहान ने दोनों बहनों को धमकाकर उनके साथ जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए थे। इतना ही नहीं मुस्लिम बनने के लिए कई बार दबाव डाला था। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि अप्रैल 2023 में फरहान मुझे बाहर घुमाने के बहाने अपने अशोका गार्डन स्थित घर ले गया। यहां उसने मेरे साथ रेप किया। इसके बाद मारपीट कर बोला- कि अगर आगे मुलाकात नहीं की तो बदनाम कर दूंगा। धमकी दी थी कि पापा और भाई को मार डालेगा
पीड़िता ने बताया कि उसकी फरहान से मुलाकात बहन के कॉलेज में हुई थी। यहां उसने जबरदस्ती दोस्ती की। उसने जब पहली बार रेप किया तो धमकी दी थी कि अगर अगली बार शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो पापा और भाई को मार डालेगा। वह मोबाइल में दूसरी लड़कियों के रेप वीडियो दिखाकर कहता था- तेरे साथ भी ऐसा ही करूंगा। पीड़िता के मुताबिक जब वह इंदौर चली गई तब भी उसने पीछा नहीं छोड़ा। अप्रैल महीने में वह इंदौर आया और मुझे कॉल कर बोला कि तुझसे माफी मांगना है। मैं उससे मिलने के लिए तैयार हो गई। वह मेरे घर आया तब मैं अपने दोस्त से बात कर रही थी। उसने चाकू दिखाकर मुझसे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मैंने जब ये बात अपने दोस्त और बुआ के बेटे को बताई तो वे मुझे भोपाल लेकर आए। यहां सभी ने मुझसे पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा। मैं डर गई। पापा को पता चलेगा तो फिर क्या होगा? फरहान को भी ये बात पता चली थी तो उसने मुझसे कहा कि वो एफिडेविट देगा कि अब ऐसा नहीं करेगा। शिकायत के एक दिन पहले 11 अप्रैल को फरहान ने मुझे कॉल किया और बोला- कर दे शिकायत, मैं फरारी काट लूंगा। पुलिस मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पाएगी। फरहान बोला- शादी करना है तो मुस्लिम बनना पड़ेगा
अशोका गार्डन पुलिस ने इस मामले में दो चालान पेश किए हैं। पहला चालान 19 जून को पेश किया और दूसरा 2 जुलाई को। यहां भी दो बहनों ने रेप और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है। 41 गवाहों की लिस्ट के साथ 264 पेज के चालान में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह साल 2021 में जॉब करने भोपाल आई थी। उसकी फरहान से मुलाकात रूममेट के जरिए हुई थी। कुछ दिनों बाद फरहान ने उसे रिश्ते में मामा लगने वाले अली से मिलाया था। उसकी और अली की दोस्ती हो गई। इधर फरहान ने पीड़िता से कहा कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन उसे मुस्लिम धर्म अपनाना होगा। पीड़िता ने जब ऐसा करने से इनकार किया तो फरहान ने उससे बातचीत बंद कर दी। अबरार के घर ले गया, वीडियो बनाते हुए कमरे में आया
साल 2024 में एक दिन अली ने मुझे कॉल किया और मुझसे माफी मांगने लगा। मैं अपने मिडटर्म एग्जाम के लिए भोपाल आई तो वह मुझसे मिला। वह मुझे अपने दोस्त अबरार के घर ले गया। यहां उसे किसी ने कॉल किया तो वह बाहर से दरवाजा लगाकर चला गया। अली के जाने के 5 मिनट बाद फरहान रूम में वीडियो बनाते हुए आया। उसने मेरा मोबाइल छीना और घरवालों को कॉल करने की धमकी देने लगा। जब मैंने ऐसा करने से मना किया तो मेरे साथ मारपीट की और रेप किया। इस दौरान उसने मेरा वीडियो बनाया और बार-बार कह रहा था कि तू हिंदू है या मुसलमान। जब तक भोपाल में रहेगी मुझसे मिलने आएगी। इसके बाद फरहान मुझे किसी को भी न बताने की धमकी देकर चला गया। फरहान ने कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी
फरहान मुझे उसी हालत में छोड़कर कमरे से बाहर चला गया। इसके थोड़ी देर बाद अली कमरे में दाखिल हुआ। मैंने उसे फरहान के बारे में बताया तो उसने भी मुझसे मारपीट की और रेप किया। अली ने भी मुझे धमकी दी कि इस बारे में किसी को नहीं बताना। उसने मुझे घर पर छोड़ दिया। जब मैं घर पर थी तब फरहान ने कॉल किया और धमकी दी। फरहान ने मुझसे कहा कि यदि मैंने शारीरिक संबंध के बारे में किसी को बताया तो वह मेरा वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद मैंने फरहान और अली दोनों को ब्लॉक कर दिया। मुझे पता चला कि फरहान और अली ने और भी लड़कियों से रेप किया है, तो मैं अपनी बहन के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंची। डांस एकेडमी की आड़ में लड़कियों को फंसाता था
जहांगीराबाद पुलिस ने 14 जुलाई को कोर्ट में चालान पेश किया। पुलिस ने अपने चालान में केवल साहिल को मुख्य आरोपी बनाया। पुलिस के अनुसार साहिल डांस एकेडमी चलाता था और वह फरहान और पीड़िताओं के लिए ड्रग्स भी लाया करता था। इस मामले में पीड़िता एक मेकअप आर्टिस्ट है। वह अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास जाती थी। वहीं, पास में ही साहिल भी अपनी डांस क्लास चलाता था। साहिल ने निक्की नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी और उससे जुड़ गया था। दोनों में बात होने लगी, तो पीड़िता ने साहिल डांस क्लास जॉइन कर ली। साहिल ने खुद को हिंदू बताया था। निक्की नाम होने के चलते छात्रा को भी नहीं पता चला कि वह असल में मुस्लिम है। डांस क्लास के दौरान साहिल उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इसके बाद पीड़िता को साहिल के मुस्लिम होने का पता चला। साहिल ने कहा कि वो उससे शादी कर ले और इस्लाम धर्म अपना ले। पीड़िता ने ये बात परिजन को बताई। परिजन ने साहिल की मां को पूरी घटना की जानकारी दी और कहा कि बेटा उनकी बेटी से अश्लील हरकत करता है। अब पांच पॉइंट्स में जानिए पुलिस ने कैसे जुटाए सबूत? ये खबर भी पढ़ें…
कॉलेज छात्राओं से दोस्त के घर में रेप किया था कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म कर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले मामले में जहांगीराबाद थाना पुलिस ने जिला न्यायालय में चालान पेश किया है। पुलिस ने फरहान खान, साहिल खान, सैयद अली अहमद, साद उर्फ शम्सउद्दीन, मोहम्मद नबील और अबरार को आरोपी बनाया है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *