बिना मेहनत आवेदन मात्र से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर प्रदेश में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 20 लाख रु. में खाद्य व नागरिक आपूर्ति निरीक्षक, इतने में ही सीएसपीडीसीएल सहायक अभियंता तथा 15 लाख में एनटीपीसी इंजीनियर का फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर लगभग 4.5 करोड़ की ठगी अंजाम दी गई है। दुर्ग सीएमएचओ कार्यालय की नियमित कर्मी प्रिया देशमुख सहित बिलासपुर और बलौदाबाजार के 14 से ज्यादा युवा अंबिकापुर निवासी ठग के जाल में फंसे हैं। ठग द्वारा सबको थमाए गए नियुक्त पत्र को लेकर सभी ज्वाइनिंग करने पहुंचे तब इस फर्जीवाड़ें का खुलासा हुआ है। अब बिलासपुर में मोनीषा सिंह और दुर्ग में प्रिया देशमुख ने एफआईआर कराई है। मोनीषा सिंह की एफआईआर में कालेज रोड अमतोली, सरगुजा निवासी रजत कुमार गुप्ता सहित दुर्ग के एफआईआर की पीड़िता प्रिया देशमुख को आरोपी बनाया गया है। मोनीषा की माने तो प्रमुख आरोपी रजत कुमार ने प्रिया देशमुख की मध्यस्थता में उसे सीएसपीडीसीएल में सहायक अभियंता का फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया था। जबकि प्रिया देश मुख खुद को पीड़िता बताते हुए कहीं कि रजत कुमार गुप्ता, उसकी पत्नी अमोलक्ष्मी, कम्युटर केयर रायपुर का संचालक और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर उनके सहित अन्य के साथ ठगी की है। सबने उन्हें खुद नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के पद पर चयनित होने का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया है। बिलासपुर निवासी मोनीषा सिंह व दुर्ग की प्रिया देशमुख की दोनों एफआईआर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 14 से ज्यादा लोगों के साथ 4.5 करोड़ से ज्यादा की ठगी होना बताया गया है। 50 लाख में नायब तहसील दार बनाने की सौदेबाजी का भी जिक्र :
दुर्ग की एफआईआर में आरोपी रजत कुमार गुप्ता व प्रिया देशमुख के बीच नायब तहसीलदार बनाने की सौदेबाजी का भी जिक्र है। इसमें बताया गया कि आरोपी ने प्रिया से पहले 50 लाख में नायब तहसीलदार बनाने का सौदा किया था। उसमें अग्रिम के तौर पर वह प्रिया से 25 लाख रुपए लिया और बाकी 25 लाख नौकरी के बाद देने बोला था। उस पद के लिए प्रिया आवेदन भी की थी। रिजल्ट आने पर चयन नहीं हुआ तो 20 लाख में खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति निरीक्षक बनाने की बात तय हुई, उसका आदेश भी फर्जी निकला। 2022 की परीक्षा बताकर चयन दिखाया ठग ने अपने जाल में फंसाने प्रिया देशमुख सहित अन्य 6 युवाओं को खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के लिए जो फर्जी नियुक्ति पत्र बांटा, उसमें 22 फरवरी 2022 की परीक्षा का हवाला दिया गया है। इस फर्जी आदेश में ठग ने मेरिट सूची के आधार पर सबका चयन होना बताते हुए अलग-अलग जिलों में पदस्थापित करना दर्शाया है। इन फर्जी आदेशों की छायाप्रतियों में जितेंद्र कुमार शुक्ला के नाम से बतौर संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उप. संरक्षण हस्ताक्षर होना दर्शित है। लिखा- ज्वाइन नहीं किए तो आदेश रद्द मोनीषा सिंह और दो को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में सहायक अभियंता बनाए जाने संबंधित जो फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया उसमें अतिरिक्त मुख्य अभियंता के हस्ताक्षर दिख रहे हैं। 16 नवंबर 2023 को जारी दिखाए गए इस आदेश में मोनीषा सिंह को धमतरी में ज्वाइन करने निर्देशित किया गया है। सबसे बड़ी बात यह कि इस फर्जी आदेश में जारी होने के 30 दिन के भीतर ज्वाइन नहीं करने पर आदेश स्वत: रद्द होने बताया गया है। 2024 में 39 हजार वेतन का नियुक्ति पत्र
मिंटू कुमार झा सहित तीन युवाओं को एनटीपीसी में नौकरी का जो नियुक्ति पत्र दिया, उसमें साक्षात्कार के आधार पर 18 जनवरी 2021 से 4 शर्तों के आधार पर असिस्टेंट इंजीनियर पर चयन होना दर्शाया है। इस नियुक्ति पत्र में संबंधित को 39000 मासिक वेतन के साथ 1750 रुपए एलाउंस दिए जाने की जानकारी दी गई है। 27 दिसंबर 2023 को जारी दिखाए गए नियुक्ति पत्र में दर्शित तौर पर एनटीपीसी के जनरल मैनेजर आर सी पटनायक के हस्ताक्षर हुए हैं। प्रिया देशमुख के आवेदन के क्रम में हमने एफआईआर की है। जांच पड़ताल के दौरान प्रमुख आरोपी रजत कुमार की लोकेशन ट्रेस की गई तो उसकी अलग-अलग लोकेशन मिली है। प्रकरण की दूसरी आरोपी उसकी पत्नी भी बताए गए पते पर नहीं मिली है। जिला पुलिस की सभी इकाइयां आरोपी की तलाश में लगी है। शीघ्र ही हम उसे दबोचने में सफल होंगे। -राज कुमार लहरे, टीआई, पद्मनाभपुर, दुर्ग
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
