भिलाई स्थित भूपेश के आवास पर ईडी ने गिरफ्तारी से पहले 7 घंटे तक पूछताछ की ईडी ने रायपुर में कोर्ट में पेश किया, 5 दिन की रिमांड मंजूर, अब 22 तक रहेंगे हिरासत में कांग्रेस ने कार्रवाई के खिलाफ सदन का किया बहिष्कार, प्रदेशभर में सड़क पर प्रदर्शन राज्य के चर्चित 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अफसरों ने बड़ी कार्रवाई की। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य उर्फ बिट्टू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 18 जुलाई को उनका जन्मदिन भी था। ईडी के आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी सुबह करीब 6 बजे भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर पहुंचे। तब भूपेश विधानसभा जाने की तैयारी कर रहे थे। उस वक्त चैतन्य पूजा कर रहे थे। ईडी के आने की खबर फैलते ही भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भूपेश के घर के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। इस बीच करीब 7 घंटे तक घर में पूछताछ के बाद चैतन्य को हिरासत में लेकर रायपुर के लिए रवाना हुए। रायपुर में चैतन्य को विशेष अदालत में पेश किया गया। ईडी ने पूछताछ के लिए 5 दिनों की रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि उनके परिजनों व वकीलों को रोज आधा घंटे मिलने दिया जाए। हिरासत में मेडिकल जांच भी कराई जाए। इस दौरान सभी तरह के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा जाएगा। जन्मदिन पर चैतन्य को ले जा रहे अफसरों का रास्ता समर्थकों ने रोका चैतन्य को ले जा रहे अधिकारियों की गाड़ी के सामने भूपेश समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की। तब मौजूद पुलिस बल ने रोका तो झूमाझटकी भी हुई। उधर, रायपुर में कोर्ट में चैतन्य से मिलने के लिए पिता भूपेश बघेल, बहन और रिश्तेदार, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अन्य विधायक (नीचे की तस्वीर में) पहुंचे। सुबह 6 बजे टीम पहुंची, शाम 6 बजे तक गहमागहमी छापे के विरोध में कांग्रेस ने सदन का किया बहिष्कार
भूपेश के घर ईडी की रेड का मुद्दा शुक्रवार को सदन में गूंजा। सरकार पर दबाव में होने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि ईडी के छापे मारे जा रहे हैं। हमारे घर परिवार को परेशान किया जा रहा है। हमारे बच्चे का आज जन्मदिन है। उसे उठा लिया गया है। सरकार इसमें शामिल है। यह मानते हुए आज की कार्यवाही का विरोध करते हैं और विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से निकल गए।
जन्मदिन का जैसा तोहफा मोदी और शाह जी देते हैं, वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।
भूपेश बघेल, चैतन्य के पिता और पूर्व सीएम भास्कर इनसाइट भूपेश के करीबियों से मिले सबूत, इसी को आधार बनाकर गिरफ्तारी शराब घोटाले में ईडी ने भूपेश बघेल के करीबियों से मिले सबूत के आधार पर उनके इकलौते बेटे चैतन्य को गिरफ्तार किया है। पांच साल तक उनके करीबी रहे कारोबारी और नेता एजेंसी के सामने टूट गए। उन्होंने उनके खिलाफ बयान दिया है। ईडी का दावा है कि दुर्ग के कारोबारी और भूपेश बघेल के करीबी लक्ष्मीनारायण उर्फ पप्पू बंसल ने कबूल किया है कि शराब घोटाले में उन्हें तीन माह के भीतर 136 करोड़ मिले। पैसा कारोबारी अनवर ढेबर और नीतेश पुरोहित ने भिजवाया था। उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया है कि सिंडीकेट से चैतन्य को 1000 करोड़ रुपए मिले हैं। इस पैसे को दोनों ने मिलकर इधर-उधर किया है। इसी तरह भूपेश के करीबी और कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव ने चैतन्य के माध्यम से 100 करोड़ मिलने की बात एजेंसी को बताई है। इन पैसों को उसने कई प्रोजेक्ट में निवेश किया है। इसके सबूत भी दिए हैं। इन्हीं बिंदुओं के आधार पर कार्रवाई की गई है। आगे कुछ और गिरफ्तारी होनी हैं। पूछताछ में दुर्ग के बड़े सराफा कारोबारी ने कबूल किया है कि चैतन्य ने उन्हें 5 करोड़ रुपए बिना किसी ब्याज के कर्ज दिया है। इस पैसे को आज तक वापस नहीं किए हैं। चैतन्य कुम्हारी में 1300 करोड़ का विट्ठल ग्रीन सिटी बना रहा है। यह प्रोजेक्ट चैतन्य की कंपनी बघेल बिल्डकॉन का है। चैतन्य ने कुछ और कंपनियों में पैसा लगाया है। ईडी को 16.7 करोड़ के लेनदेन का चैतन्य के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। इसी पैसे को गिरफ्तारी का मुख्य आधार बनाया गया है। ईडी के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सौरभ पांडेय ने बताया कि चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से 16.7 करोड़ रुपए अवैध प्राप्त हुए हैं। यह अपराध से अर्जित की गई इनकम है, जिसका हिसाब वे नहीं दे पाए हैं। इसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ईडी ने पूर्व सीएम बघेल के करीबी पप्पू बंसल से पिछले तीन दिनों से पूछताछ चल रही है। पप्पू के बयान के बाद ही ईडी को लेन-देन का पुख्ता प्रमाण मिले। उसने बयान दिया है कि शराब घोटाले का पैसा कारोबारी अनवर ढेबर के माध्यम से दुर्ग आता था। अनवर पैसा अपने होटल मैनेजर दीपेंद्र चावड़ा को देता था। दीपेंद्र से पैसा कारोबारी केके श्रीवास्तव और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के पास आता था। फिर दोनों से पैसा चैतन्य के पास आता। चैतन्य और वे खुद (पप्पू) पैसों को अलग-अलग जगह निवेश करते थे। हर माह 10-10 करोड़ 2 बार आते थे। उसे बताई जगह पर छोड़ा जाता था।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
