क्यूबा की श्रम मंत्री मार्ता एलेना फेतो कैबरेरा को भिखारियों पर बयान देने की वजह से इस्तीफा देना पड़ गया। कैबरेरा ने सोमवार को संसद में कहा था कि क्यूबा में भिखारी जैसी कोई चीज नहीं है, लोग सिर्फ गरीब होने का दिखावा करते हैं। जब मंत्री ने ऐसी बातें कहीं तो लोग नाराज हो गए। लोगों को लगा कि सरकार उनके दर्द और हालात को नहीं समझ रही। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने भी संसद में बिना मंत्री का नाम लिए, उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार को संवेदनशील और जनता से जुड़ा हुआ होना चाहिए। हकीकत से अंधा नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रपति की आलोचना के तुरंत बाद कैबरेरा ने इस्तीफा दे दिया, जिसे पार्टी ने स्वीकार भी कर लिया। मंत्री ने कूड़ा चुनने वालों को टैक्स चोर कहा
कैबरेरा ने संसद में कहा- मैंने कई ऐसे लोगों को देखा है जो भिखारी जैसे लगते हैं, लेकिन उनके कपड़े और हाथ देखकर लगता है कि वे सिर्फ भिखारी होने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग सड़कों पर कारों के शीशे साफ करते हैं, वे आराम से रहते हैं और अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा शराब पर खर्च करते हैं। मंत्री ने कूड़ा ढूंढने वालों पर भी निशाना साधा और कहा कि ये लोग आसानी से पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं टैक्स चोरी कर रहे हैं। क्यूबा इस वक्त एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां खाना, दवाओं और ईंधन की भारी कमी है। अब कई बुज़ुर्ग सड़कों पर भीख मांगते, कूड़ा बीनते या गाड़ियों के शीशे साफ करते दिखाई देने लगे हैं। क्यूबा की इकोनॉमी लगातार गिर रही क्यूबा एक ऐसा देश है जहां आमतौर पर सरकार की आलोचना नहीं की जाती, और विरोध प्रदर्शन भी कानूनी नहीं हैं। लेकिन इस बार मंत्री की बातों को लेकर इतनी भारी प्रतिक्रिया हुई कि वहां के साहित्यकारों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी खुले तौर पर विरोध किया और उनके इस्तीफे की मांग की। अब हालात इतने खराब हो गए हैं कि एक रिटायर व्यक्ति की पेंशन करीब 2,000 क्यूबाई पेसो होती है, जो ब्लैक मार्केट में सिर्फ 430 रुपए के बराबर है। इससे वे अंडों का एक डिब्बा भी नहीं खरीद सकते। जिनके रिश्तेदार विदेश में हैं, वही किसी तरह अपना गुजारा कर पा रहे हैं। बाकी लोगों को भूखे रहना पड़ता है। स्थिति इतनी खराब है कि बीते पांच सालों में देश की इकोनॉमी में 11% तक गिरावट आ चुकी है। अमेरिकी प्रतिबंधों का भी क्यूबा पर असर पड़ा क्यूबा सरकार इस आर्थिक बदहाली का दोष अमेरिका के पुराने प्रतिबंधों को देती है। अमेरिका ने 1960 में फिदेल कास्त्रो की क्रांति के बाद से क्यूबा पर व्यापारिक प्रतिबंध लगा रखा है। क्यूबा का कहना है कि इन प्रतिबंधों की वजह से उन्हें वित्तीय लेनदेन, ईंधन और जरूरी सामान खरीदने में भारी दिक्कत होती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इन प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया, जबकि उनके पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल में क्यूबा के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश की थी। ओबामा क्यूबा जाने वाले 90 वर्षों में पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे और उन्होंने क्यूबा से तनाव घटाने के कई कदम भी उठाए थे। अमेरिका ने क्यूबा के राष्ट्रपति पर प्रतिबंध लगाया
अमेरिका ने इसी महीने 11 जुलाई को क्यूबा के राष्ट्रपति डियाज-कैनेल समेत कई मंत्री-अधिकारी और हवाना के एक लग्जरी होटल पर भी प्रतिबंध लगा दिए हैं। इससे क्यूबा की पर्यटन पर आधारित अर्थव्यवस्था पर और असर पड़ा है। पर्यटन क्यूबा के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि हर साल लाखों लोग इस द्वीप पर घूमने आते हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में क्यूबा का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 9,296 डॉलर था, जिससे यह एक उच्च मध्यम आय वाला देश माना गया था। लेकिन पिछले 5 साल में हालात काफी बिगड़ चुके हैं। आज क्यूबा ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। इसकी एक बड़ी वजह वेनेजुएला भी है। यह देश पहले क्यूबा को सब्सिडी वाला तेल देता था, लेकिन अब खुद आर्थिक संकट में है।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
