बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के बाद अब यूपी की रहने वाली इंटरनेशनल पहलवान दिव्या काकरान ने अपने पति सचिन प्रताप सिंह से तलाक का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने इस फैसले को अपने जीवन का सबसे कठिन अध्याय बताया। ‘दैनिक भास्कर’ ने पहलवान दिव्या से बात की। उन्होंने कहा, हम दोनों के बीच 4-5 महीने से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हम सोचते रहे कि ठीक हो जाएगा। लेकिन, अब हमने अलग होने का हार्ड डिसीजन लिया है। हमारी अरेंज मैरिज हुई थी। बाकी मुझे जो लिखना था, वह सोशल मीडिया पर लिख दिया। बाकी और कुछ बताना नहीं चाहती। सबकुछ पर्सनल है। दिव्या अर्जुन अवार्डी पहलवान हैं। वह देश के लिए एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं। 8 बार भारत केसरी खिताब हासिल किया है। इस समय यूपी में नायब तहसीलदार हैं। अब विस्तार से पढ़िए… दिव्या ने लिखा- कठिन फैसले के लिए दर्द, चिंतन और आत्ममंथन करना पड़ा
दिव्या काकरान ने इंस्टाग्राम पर लिखा– यह मेरे जीवन के सबसे भावनात्मक और कठिन अध्यायों में से एक रहा है। इसमें बहुत दर्द, चिंतन और आत्ममंथन करना पड़ा, जिसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। यह फैसला साझा करना आसान नहीं था, लेकिन अपने समर्थकों के सहयोग के चलते उन्होंने इसे साझा करना जरूरी समझा। धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं
दिव्या ने आगे लिखा– अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हूं। जीवन कभी-कभी ऐसा मोड़ ले लेता है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं करता। खुद को स्थिर करने की कोशिश कर रही हूं और उन रास्तों पर चल रही हूं, जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार का उनके हर फैसले में साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया। 21 फरवरी 2023 को हुई थी शादी
मुजफ्फरनगर की रहने वाली दिव्या काकरान ने 21 फरवरी, 2023 को मेरठ के जिम ट्रेनर और नेशनल बॉडी बिल्डर खिलाड़ी सचिन प्रताप सिंह से शादी की थी। विवाह मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में हुआ था। शादी से एक साल पहले यानी 2022 से दिव्या और सचिन रिलेशनशिप में थे। सचिन के पिता यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह इंस्ट्रक्टर के रूप में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देते हैं। 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने के बाद उन्हें रेलवे के टीटी पद से प्रमोट कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त किया गया। बैडमिंटन प्लेयर साइना की खबर भी पढ़िए नेहवाल बोलीं- बहुत सोचने के बाद हम दोनों ने फैसला लिया; 7 साल पहले लव मैरिज की थी
भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने रविवार देर रात अपने पति और बैडमिंटन प्लेयर पारुपल्ली कश्यप (पी. कश्यप) से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा, ‘बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।’ साइना ने लिखा, ‘जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ सभी यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।’ 7 साल पहले हुई थी शादी, ट्रेनिंग के दौरान मिले थे
साइना नेहवाल ने 14 दिसंबर, 2018 को कश्यप पारुपल्ली के साथ लव मैरिज की थी। दोनों 2007 से रिलेशनशिप में थे। हालांकि 2005 से एक-दूसरे को जानते थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में दोनों हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद एकेडमी में एक साथ ट्रेनिंग करते थे। एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों मिले थे। दोनों इस खेल में काफी आगे बढ़े। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में दोनों ने शादी की थी। हालांकि शादी तक दोनों की रिलेशनशिप के बारे में लोगों को भनक भी नहीं थी।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण
- MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला
- चकरभाठा में शिक्षा का नया केंद्र बना ‘मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल’,पढ़ाई के साथ संस्कार और खेलों पर जोर, बच्चों का हो रहा समग्र विकास
- भाजपा स्थापना दिवस पर बिलासपुर में जुटे कार्यकर्ता, सुरजीत कुमार सिंह ने गिनाई संगठन की ताकत
- मोदी सरकार की नीतियों से देश को राहत और छत्तीसगढ़ में विकास तेज : सुरजीत सिंह
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
