प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अब RFID, QR कोड एवं होलोग्राम युक्त परिचय पत्र, सह-प्रवेश पत्र अनिवार्य किया गया है।

मंत्रालय परिसर में प्रवेश के समय एवं कार्यालयीन अवधि के दौरान सभी शासकीय सेवकों को यह परिचय पत्र धारण करना अनिवार्य होगा।

परिचय पत्र के फीते का रंग संबंधित व्यक्ति के पे-मेट्रिक्स स्तर और पदस्थापन के स्थान के आधार पर निर्धारित किया गया है:

मंत्रालय में पदस्थ शासकीय सेवकों के लिए फीता पीले रंग का होगा।

मंत्रालय से अन्यत्र पदस्थ शासकीय सेवकों के लिए फीता नीले रंग का होगा।

गैर शासकीय व्यक्तियों के परिचय पत्र का फीता सफेद रंग का होगा।

इस संबंध में शासन के सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों एवं सभी कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *