छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय से बड़ा आदेश जारी हुआ है। प्रदेश के 25 उप निरीक्षकों (SI) को वर्ष 2025 की योग्यता सूची के आधार पर निरीक्षक (TI) पद पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, सभी पदोन्नत अधिकारी फिलहाल अस्थायी रूप से अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही कार्यरत रहेंगे। वहीं, नई पदस्थापना संबंधी आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
