बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड द्वारा तिफरा स्थित विद्युत कार्यालय प्रांगण में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और लेडीज़ क्लब की सदस्यों ने मिलकर वृक्षारोपण किया।

पॉवर कंपनी द्वारा प्रदेश भर में 15 अगस्त 2025 तक 50 हजार फलदार और छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत तिफरा कार्यालय में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

इस कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (बिजली क्षेत्र) श्री ए.के. अम्बस्ट और कार्यपालक निदेशक (उपकेन्द्र) श्रीमती कल्पना घाटे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी.के. भोजक, अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े, पी.आर. साहू, डी.पी. बारवा, स्मिता सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

इस अवसर पर विद्युत कंपनी के लेडीज क्लब की सदस्याएं—श्रीमती रून्की अम्बस्ट, ज्योति भोजक, ममता साहू और साक्षी केनार ने भी पौधारोपण कर अपनी भागीदारी निभाई।

कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्ट ने बताया कि बिलासपुर क्षेत्र के सभी कार्यालयों में वृक्षारोपण किया जा रहा है, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए इन पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित करना चाहिए।कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता पी.व्ही.एस. राजकुमार, बी.के. सरकार, रूपेन्द्र साहू, सुरेश जाटवर, सूर्यकांत जायसवाल, प्रीती रानि साव, सोनल दवे और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण सरंक्षण में योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की यह हरित पहल ना सिर्फ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि समाज को वृक्षारोपण और संरक्षण के लिए भी प्रेरित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *